ब्रेकिंग
बिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूबेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूबेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गए

बेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल

बेगूसराय के बखरी में मटन-शराब पार्टी के दौरान दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो की पुष्टि कर एक आरोपी की पहचान की। फिलहाल पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में शराब और मटन पार्टी के दौरान हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 3 युवक मटन-शराब पार्टी करते और दो देसी पिस्टल लहराते नजर आ रहे हैं। 


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि वीडियो की पुष्टि हो चुकी है और एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में 3 युवक एक जगह बैठकर मटन पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने शराब की बोतलें भी रखी हुई नजर आ रही है। इसी दौरान तीनों गाने की धुन पर वीडियो बनाते हैं और बीच-बीच में देसी पिस्टल लहराते हुए दिखाई देते हैं।


बता दें कि बिहार में दस साल से पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन इस तरह से इस कानून का मजाक आए दिन उड़ाया जा रहा है। ताजा मामला बेगूसराय से निकलकर सामने आया है, जहां शराबबंदी वाले बिहार में शराब के साथ पार्टी और हथियारों का प्रदर्शन किया गया। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।


पुलिस ने वायरल वीडियो को सही बताया 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बखरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वीडियो का सत्यापन किया और इसे सही पाया। इसके बाद वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की कोशिश शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, एक युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के बदिया गांव निवासी नरेश यादव के बेटे पिंटू यादव के रूप में हुई है। पुलिस बाकी दो युवकों की पहचान करने में जुटी है। वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नामजद आरोपी समेत वीडियो में शामिल अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


हथियार और शराब के स्रोत की भी जांच

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों हथियार कहां से आए थे और शराब की व्यवस्था किस तरह की गई थी। पुलिस आरोपियों के संभावित आपराधिक नेटवर्क और हथियार व शराब से जुड़े कनेक्शन की भी जांच कर रही है।


मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि शराब और मटन पार्टी के दौरान हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने वीडियो का सत्यापन किया, जिसमें एक युवक की पहचान हुई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में पहचाने गए पिंटू यादव के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं और वह दो बार जेल जा चुका है। उसके हथियार और शराब की तस्करी से जुड़े होने की भी जानकारी पुलिस जांच में सामने आई है।


पुलिस अब उसके पुराने मामलों और मौजूदा घटना के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है।


पहले भी सामने आते रहे हैं ऐसे वीडियो

बेगूसराय में हथियार लहराने और शराब पार्टी से जुड़े वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं। ऐसे कई मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद इस तरह के वीडियो वायरल होने का सिलसिला जारी है।


फिलहाल पुलिस आरोपी पिंटू यादव समेत अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जांच के बाद यह भी स्पष्ट होगा कि वीडियो में दिखाई दे रहे हथियारों की वास्तविक स्थिति क्या है और शराब व हथियार उपलब्ध कराने वाले किसी नेटवर्क का इसमें कनेक्शन है या नहीं।