ब्रेकिंग
राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार✦राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦Bihar Bus Live Location : बिहार में बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! मोबाइल पर दिखेगी बस की Live Location, घर बैठे बुक होगा टिकट✦सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल✦अंडा दुकान की आड़ में चल रहा था ब्राउन शुगर का धंधा, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

सासाराम: नौवीं के छात्र को गोली मारने के मामले में युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

सासाराम के कछवा थाना क्षेत्र में नौवीं के छात्र आशीष कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने युवती समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। रोहतास एसपी मिस्टर राज ने बताया कि वारदात आपसी रंजिश में हुई थी। दो नाबालिग भी निरुद्ध किए गए हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नौवीं कक्षा के छात्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र के जग्गू टोला गांव में 9 अक्टूबर को हुई गोलीबारी के मामले में एक युवती समेत पांच लड़कों को पकड़ा गया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने निरुद्ध किया है।


जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित ज्ञान गंगा इंटर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र आशीष कुमार को 9 अक्टूबर की सुबह स्कूल जाते समय गोली मार दी गई थी। इस हमले में वह घायल हो गया था।


मामले का खुलासा करते हुए रोहतास के एसपी मिस्टर राज ने प्रेस वार्ता में बताया कि वारदात को आपसी रंजिश के कारण अंजाम दिया गया था। इस घटना में शामिल अधिकांश आरोपी स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हैं।


एसपी के अनुसार, सतीश कुमार ने छात्र आशीष कुमार को गोली मारी थी। वहीं, प्रियांशु कुमार और रागिनी कुमारी नाम की युवती की भी इस घटना में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता