ब्रेकिंग
थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦सरकारी नौकरी लगते ही बदले पति के तेवर... पत्नी को घर से निकाला, मामला पहुंचा थाने✦बिहार में खाद्य सरंक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच, 2 के लाइसेंस निलंबित, 15 पर केस दर्ज, निशांत ने कहा..कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी✦राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦सरकारी नौकरी लगते ही बदले पति के तेवर... पत्नी को घर से निकाला, मामला पहुंचा थाने✦बिहार में खाद्य सरंक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 531 प्रतिष्ठानों की जांच, 2 के लाइसेंस निलंबित, 15 पर केस दर्ज, निशांत ने कहा..कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी✦राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध✦Bihar Politics: अनंत सिंह के निष्कासन के बाद पहले सम्राट, अब नीतीश से मिलने पहुंचे ललन बाबू; क्या है जेडीयू की अगली रणनीति?

राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग, खरगे के पटना दौरे के बीच बिहार कांग्रेस में विरोध

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पटना पहुंचने से पहले बिहार कांग्रेस में विरोध तेज हो गया। बापू सभागार के बाहर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पटना पहुंचने से पहले ही पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। बापू सभागार के मुख्य गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को पद से हटाने की मांग की। साथ ही, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को दोबारा बिहार कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग भी उठाई।




बापू सभागार के गेट के पास लगाए गए पोस्टरों में राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया और प्रदेश संगठन में बदलाव की मांग की।




कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना में पार्टी की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। उनके कार्यक्रम से पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन ने बिहार कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को फिर से चर्चा में ला दिया है।




प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के संगठनात्मक नेतृत्व में बदलाव की जरूरत है। इसी मांग को लेकर वे पोस्टर और बैनर के साथ बापू सभागार के मुख्य गेट पर जुटे। प्रदर्शन के दौरान राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू को पद से हटाने तथा अखिलेश सिंह को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग प्रमुख रही।




बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद भी पार्टी के भीतर प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की मांग उठी थी। चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी सामने आई थी और संगठन में बदलाव की आवाजें तेज हुई थीं। अब एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर जारी असंतोष को सामने ला दिया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता