ब्रेकिंग
'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलप्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत में रजामंदी के बाद मंदिर में हुई दोनों की शादी'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलप्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत में रजामंदी के बाद मंदिर में हुई दोनों की शादी

बेतिया के पावर हाउस चौक पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दर्जनों दुकानें और अतिक्रमण को हटाया

बेतिया के पावर हाउस चौक पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क किनारे की दर्जनों दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को हटाया। भारी पुलिस बल तैनात रहा।

बिहार न्यूज
यातायात व्यवस्था सुधारने का दावा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के पावर हाउस चौक पर बुधवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई दुकानों और अन्य अस्थायी अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।


अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक टीम ने सड़क की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करने के बाद उसे हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कई दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को हटा दिया गया।


यातायात व्यवस्था सुधारने का दावा

प्रशासन के अनुसार, सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण पावर हाउस चौक और आसपास के इलाके में यातायात प्रभावित हो रहा था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क को सुगम बनाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया गया। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रह सकता है।


कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल

बुलडोजर कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। पावर हाउस चौक पर हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही। प्रशासन की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना बताया गया है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स