करियरNEET 2025 की तैयारी पर GOAL में विशेष सेमिनार, बिपिन सिंह ने कहा..छात्रों के लिए दो माह महत्वपूर्ण
गोल संस्थान के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन सिंह ने नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को NCERT पर केंद्रित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह अंतिम समय नई पुस्तकों या अवधारणाओं को सीखने का नहीं, बल्कि पहले से सीखे गए ज्ञान को सुदृढ़ करने का है।











