ब्रेकिंग
मोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपमोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते बने JPSC के नए अध्यक्ष, राजभवन ने जारी की अधिसूचना

डॉ. मेरी नीलिमा केरकेट्टा 22 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हुई थीं। जिसके बाद से यह पद रिक्त था। छह महीने बाद खाली पड़े पद को आज भरा गया है।

JHARKHAND NEWS
अधिसूचना जारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। राजभवन ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है।


एल. खियांगते को झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर राज्यपाल ने उम्मीद जताई है कि राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आएगी और आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुसार समयबद्ध एवं सुचारु रूप से किया जा सकेगा। इसके अलावे राज्यपाल ने उम्मीद जतायी कि आयोग की कार्यप्रणाली में गति और पारदर्शिता आएगी।  


एल. खियांग्ते का प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता आयोग को नई दिशा देने में सहायक साबित हो सकती है। राज्य में युवाओं के लिए यह नियुक्ति उम्मीदों का संचार करती है, क्योंकि इससे नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार और तेजी आने की संभावना है। बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पद पिछले 6 महीने से खाली था। डॉ. मेरी नीलिमा केरकेट्टा 22 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हुई थीं। जिसके बाद से यह पद रिक्त था।


छह महीने बाद खाली पड़े पद को आज भरा गया है। नीलिमा केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर की 1994 बैच की आइएएस अधिकारी रही हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में लोक स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव तथा महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल में सीईओ आदि के पद पर कार्य कर चुकी हैं। पांच साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी थीं। जेपीएससी के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत होने के छह महीने बाद राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस पर मुहर लगाई है। नये जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजभवन ने अधिसूचना जारी की है।

टैग्स