ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

रेलवे टिकट चेक करते फर्जी TTE को RPF ने दबोचा, महाकुंभ जाने वाले यात्रियों से करता था वसूली

45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गयी। फर्जी TTE बनकर संकल्प स्वामी यात्रियों से टिकट के नाम पर पैसे की वसूली करता था। लेकिन कुंभ के समापन होने के बाद आखिरकार वो पकड़ा गया। जिससे पूछताछ की जा रही है।

BIHAR
फर्जी टीटीई गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर मेल एक्सप्रेस में सवार एक फर्जी टीटीई को पकड़ा गया है। जो CSTM सुविधा एक्सप्रेस में पैसेंजर का टिकट बना रहा था। टीटीई का ड्रेस पहनकर वो बोगी के अंदर यात्रियों का टिकट चेक कर रहा था तभी दूसरे टीटीई की नजर जब उस पर गई तब उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। 


पूछताछ के क्रम में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। यह शख्स फर्जी टीटीई बनकर कुंभ के दौरान वसूली करता था। जिसे आज दबोच लिया गया। पटना से खुलने वाली ट्रेन नंबर 82355 पटना-सी.एस.टी.एम. सुविधा एक्सप्रेस में सवार फर्जी TTE अपना आई कार्ड दिखाने लगा। लेकिन वह भी फर्जी निकला। 


RPF और रेल कर्मियों ने उसे दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर उतारा और पूछताछ की तो उसका भेद खुल गया। उसके पास से फर्जी आईकार्ड कार्ड, ड्रेस, रसीद और अन्य डॉक्यूमेंट बरामद किया गया। आइकार्ड पर उसका नाम संकल्प स्वामी लिखा हुआ है। जॉब लोकेशन दानापुर मंडल अंकित है।


 फिलहाल संकल्प स्वामी को राजकीय रेल पुलिस के हवाले किया गया है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है महाकुंभ के शुरुआत से लेकर समापन तक कुल 45 दिनों तक इसने फर्जी टीटीई बनकर लोगों से पैसे की वसूली की है। फिलहाल इस मामले की छानबीन की जा रही है। वही फर्जी टीटीई से पूछताछ की जा रही है।