ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

नवादा में मॉब लिंचिंग का मामला: भीड़ ने 2 युवकों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

भीड़ ने चोरी के शक में दो युवक मृत्युंजय और प्रवेश को पकड़ लिया और दोनों की इस कदर पिटाई कर दी कि एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया।

BIHAR
मॉब लिंचिंग का मामला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। चोरी की शक में दो युवकों की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 


घटना नवादा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विनोद प्रसाद के बेटे मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान अवधेश प्रसाद के बेटे प्रवेश कुमार के तौर पर हुई है। घायल प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटना 26 फरवरी बुधवार की रात की है जब भीड़ ने चोरी के शक में दो युवक मृत्युंजय और प्रवेश को पकड़ लिया और दोनों की इस कदर पिटाई कर दी कि एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि दूसरे की मौके पर ही मौत हो गयी थी।


 पुलिस ने मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में लगी है। पुलिस घटना की हरेक बिन्दुओं का जांच में जुटी है। वही इस घटना के बाद मृतक मृत्युंजय के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस से मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने में लगी है।