ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

मोतिहारी में महिला तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट बरामद

जब से बिहार में शराबबंदी हुई तब से नशेबाज अल्टरनेटिव नशे का उपयोग करने लगे हैं। यहां तक कि होमियोपैथी और एलोपैथी दवाओं का प्रयोग धड़ल्ले से अपने नशे की भूख शांत करने के लिए करने लगे हैं।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR CRIME: शराबबंदी वाले बिहार में अल्टरनेटिव नशा का कारोबार खूब फल फूल रहा है। यहां तक कि होमियाोपैथी और एलोपैथी दवाओं का प्रयोग भी धड़ल्ले से हो रहा है। बिहार के पूर्वी चंपारण में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली दवा के साथ एक महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।  


मोतिहारी पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक महिला तस्कर को प्रतिबंधित कफ सिरप की 128 बोतलें और 2100 नशीली टैबलेट बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल पुलिस ने कार्रवाई की और प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ महिला को धर दबोचा। 


बता दें कि नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में सूखे नशे का कारोबार फल फूल रहा है। हालांकि पुलिस इलाके में सघन अभियान चलाकर धंधेबाजों को पकड़ती भी है लेकिन धंधेबाज अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। मोतिहारी पुलिस ने आज महिला तस्कर को पकड़ा है। जिससे यह पता चलता है कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही है। 


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट