ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

60 साल की उम्र में पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने की दूसरी शादी, यहां दी वलीमा की दावत

आमिर सुबहानी 1987 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। आमिर सुबहानी 1987 बैच की यूपीएससी-सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के टॉपर रह चुके हैं। आमिर सुबहानी 1987 में UPSC में Rank-1 प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी हैं।

BIHAR
दावत-ए-वलीमा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। बता दें कि कुछ साल पहले उनकी पहली पत्नी का इंतकाल हो गया था। इंतकाल के लंबे अर्से बाद बच्चों की सहमति से उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। इसी हफ्ते उनका निकाह हुआ था जिसमें परिवार के सदस्य शामिल हुए। दोनों बच्चे भी मौजूद रहे। 


बता दें कि सीढ़ी से गिर जाने की वजह से उनकी पहली पत्नी 45 वर्षीया डॉ. सादिका यासमीन का इंतकाल हो गया था। इस घटना के लंबे समय बाद उन्होंने कुछ दिन पहले ही दूसरी शादी की। इस निकाह में उनके दोनों बच्चे और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। आमिर सुबहानी एक बेटे और एक बेटी के पिता हैं। 


दोनों बच्चों की सहमति के बाद ही उन्होंने दूसरी शादी की। आज दावत-ए-वलीमा का आयोजन पटना के अनीसाबाद स्थित पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल होटल में है। जिसमें खास लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर सियासतदां अशफाक रहमान ने शादी की मुबारकबाद दी।


आमिर सुबहानी 1987 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। आमिर सुबहानी 1987 बैच की यूपीएससी-सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के टॉपर रह चुके हैं। आमिर सुबहानी 1987 में UPSC में Rank-1 प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी हैं।1993 में पहली बार भोजपुर जिले में डीएम बनकर गए थे फिर वह 1994 में पटना में जिला कलेक्टर के रूप में नियुक्त किए गए थे। 


1978 बैच के आईएएस और बिहार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी बिहार के सीवान जिले के बहुआरा गांव के रहने वाले हैं। पांचवी कक्षा में ही उन्होंने IAS बनने का सपना देखा था। सरकारी स्कूल में पढ़कर वो आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इन्हें किताबों से शुरू से लगाव है। किताबों को पढ़ना इन्हें ज्यादा अच्छा लगता है। वो बिहार के कई जिलों में डीएम भी रहे हैं। बिहार विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन भी बनाये गये।


टैग्स

संबंधित खबरें