बिहारगोपालगंज में दाहा नदी से 11 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, मेले से लापता अंकित के परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
गोपालगंज के महैचा गांव में दाहा नदी से 11 वर्षीय अंकित साह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चा मंगलवार को बहन के साथ मेला देखने निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।











