ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन✦Bihar Crime News: घर में ले जाकर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन✦Bihar Crime News: घर में ले जाकर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

सासाराम में शिक्षक बने रोहतास डीएम, ब्लैकबोर्ड पर छात्रों को पढ़ाई ट्रिग्नोमेट्री

सासाराम के शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्र ने शिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने छात्रों को ट्रिग्नोमेट्री पढ़ाई और स्कूल की लाइब्रेरी, कंप्यूटर व प्रयोगशाला का जायजा लिया।

बिहार न्यूज
ब्लैकबोर्ड पर समझाए जटिल सूत्र
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

सासाराम: रोहतास के सासाराम स्थित शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय में बुधवार को रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्र शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षा में छात्रों को ट्रिग्नोमेट्री पढ़ाई और गणित के विभिन्न सूत्रों को आसान तरीके से समझाया।


डीएम जब चॉक लेकर ब्लैकबोर्ड के सामने पहुंचे तो कक्षा में मौजूद छात्र काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने छात्रों को लंब, कर्ण और आधार के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही साइन, कॉस और टेन थीटा से जुड़े सवालों और सूत्रों पर भी चर्चा की।


इस दौरान डीएम कुछ देर के लिए खुद छात्र भी बने और बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर बातचीत की। उन्होंने छात्रों के साथ काफी समय बिताया और पढ़ाई से जुड़ी उनकी जिज्ञासाओं को समझने की कोशिश की।


निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय की लाइब्रेरी, कंप्यूटर और प्रयोगशाला का भी जायजा लिया। उनके साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।


बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम दीपक कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यालय के छात्रों में काफी क्षमता है और यहां के शिक्षक भी निपुण हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस विद्यालय के छात्र बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।

सासाराम में शिक्षक बने रोहतास डीएम, ब्लैकबोर्ड पर छात्रों को पढ़ाई ट्रिग्नोमेट्रीसासाराम में शिक्षक बने रोहतास डीएम, ब्लैकबोर्ड पर छात्रों को पढ़ाई ट्रिग्नोमेट्री

सासाराम में शिक्षक बने रोहतास डीएम, ब्लैकबोर्ड पर छात्रों को पढ़ाई ट्रिग्नोमेट्री

सासाराम में शिक्षक बने रोहतास डीएम, ब्लैकबोर्ड पर छात्रों को पढ़ाई ट्रिग्नोमेट्री

सासाराम में शिक्षक बने रोहतास डीएम, ब्लैकबोर्ड पर छात्रों को पढ़ाई ट्रिग्नोमेट्री

सासाराम में शिक्षक बने रोहतास डीएम, ब्लैकबोर्ड पर छात्रों को पढ़ाई ट्रिग्नोमेट्री

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता