जुर्मReels जो ना कराएं: सोना-चांदी और कैश के साथ रील बनाना महिला को पड़ गया महंगा, रातों-रात लाखों का माल समेट ले गए चोर
सोशल मीडिया पर सोना-चांदी, कैश और लग्जरी गाड़ी के साथ वीडियो साझा करने वाली महिला के घर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ।











