Breakingबिहारमधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमला, बाल-बाल बचे, गाड़ी में तोड़फोड़
मधुबनी के ठाहर गांव में सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर कथित रूप से हमला किया गया। घटना में मंत्री सुरक्षित बच गए, लेकिन उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











