Bihar Politics: बिहार में 8 एमएलसी सीटों के चुनाव से पहले जेडीयू में अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को लेकर पार्टी के भीतर हलचल तेज है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बातचीत चल रही है और ललन सिंह पूरे मामले को देख रहे हैं।ऐसे में पूरी पार्टी वेट एंड वॉच की स्थिति में आ गई हैं और सभी की नजर ललन सिंह पर टीकी है।
दलअसल, अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को लेकर जेडीयू के अंदरखाने हड़कंप मचा हुआ है। विवाद को सुलझता नहीं देख पार्टी ने गेंद ललन सिंह के पाले में डाल दिया है। जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने एक दिन पहले कहा था कि मुंगेर सांसद ललन सिंह पूरे मामले को देखेंगे।
हालांकि, इसके बाद आज अनंत सिंह पटना से रवाना हो गए। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वह प्रशांत किशोर के उम्मीदवार के समर्थन में लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। इस पूरे मामले पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, बातचीत चल रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह पूरे मामले को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति पर कुछ कहा जा सकेगा। श्रवण कुमार ने यह भी स्वीकार किया कि इस विवाद से पार्टी की स्थिति कुछ असहज हुई है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद की बात सही है।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना





