ब्रेकिंग
फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दवा दुकानदार को धमकाने पहुंचा शख्स, पहचान उजागर होते ही हुआ फरार जमुई में शराब तस्करों की नई चाल नाकाम, फर्जी पोस्टल वैन से लाखों की विदेशी शराब बरामदमधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमला, बाल-बाल बचे, गाड़ी में तोड़फोड़शराबबंदी की धज्जियां उड़ा रहे शराब माफिया, धान की भूसी के नीचे छिपाकर लाई गई 80 लाख की वाइन, कंटेनर चालक गिरफ्तारहोगा थानेदार तू..गाने पर पत्नी ने बनाया रील, थानाध्यक्ष पर लटकी कार्रवाई की तलवारफर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दवा दुकानदार को धमकाने पहुंचा शख्स, पहचान उजागर होते ही हुआ फरार जमुई में शराब तस्करों की नई चाल नाकाम, फर्जी पोस्टल वैन से लाखों की विदेशी शराब बरामदमधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमला, बाल-बाल बचे, गाड़ी में तोड़फोड़शराबबंदी की धज्जियां उड़ा रहे शराब माफिया, धान की भूसी के नीचे छिपाकर लाई गई 80 लाख की वाइन, कंटेनर चालक गिरफ्तारहोगा थानेदार तू..गाने पर पत्नी ने बनाया रील, थानाध्यक्ष पर लटकी कार्रवाई की तलवार

दरभंगा में जलजमाव के खिलाफ पानी में बैठकर आमरण अनशन, डिप्टी मेयर भी उतरीं समर्थन में

दरभंगा में वर्षों से जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों ने सदर मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 3-4 फीट पानी से घिरे इलाके में लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आंदोलन को डिप्टी मेयर नाजिया हसन का भी समर्थन मिला है।

बिहार न्यूज
4 फीट पानी में घिरे लोग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: भीषण गर्मी के बीच जलजमाव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। सदर मुख्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर वर्षों से बने जलजमाव के विरोध में स्थानीय लोगों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारी पानी के बीच बैठकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, सदर थाना और सदर प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर पिछले कई वर्षों से 3 से 4 फीट तक पानी जमा रहता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। रोजमर्रा के कार्यों के लिए लोगों को इसी जलमग्न सड़क से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसों से इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई परिवार अपने घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं।


इसी समस्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता भोलू यादव के नेतृत्व में सोमवार से आमरण अनशन शुरू किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सड़क से जलजमाव खत्म कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


डिप्टी मेयर भी पहुंचीं समर्थन में

आंदोलन को समर्थन देने के लिए दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन भी धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ मंच साझा करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। नाजिया हसन ने कहा कि जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और सरकार इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


समाधान की मांग तेज

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर जमा पानी की तत्काल निकासी कराई जाए और भविष्य में जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत के लिए ठोस योजना बनाई जाए। आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और जलजमाव से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।

टैग्स