ब्रेकिंग
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...

बिहार में हैरान करने वाली तस्वीर: सड़क हादसे में युवक की मौत, शव को जुगाड़ गाड़ी से अस्पताल ले गई पुलिस; परिजनों का हंगामा

Bihar News: मोतिहारी के रघुनाथपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शव को एंबुलेंस या शव वाहन के बजाय जुगाड़ ठेला गाड़ी से ले जाने का मामला सामने आया। शव को इस तरह ले जाते देख परिजनों ने हंगामा किया और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी में स्वास्थ्य व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। रघुनाथपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद उसके शव को एंबुलेंस, शव वाहन या पुलिस की गाड़ी से ले जाने के बजाय जुगाड़ ठेला गाड़ी से ले जाया गया।



बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शव को जुगाड़ ठेला गाड़ी पर रखकर घटनास्थल से लाया गया। जब शव इस तरह परिजनों के पास पहुंचा तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया।



परिजनों का आरोप है कि गंभीर सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भी शव को सम्मानजनक तरीके से ले जाने तक की व्यवस्था नहीं की गई। शव को जुगाड़ ठेला गाड़ी से ले जाने के विरोध में परिजन उसे दोबारा घटनास्थल पर लेकर पहुंचे और विरोध जताया।



घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों में व्यवस्था को लेकर आक्रोश है और वे पूरे मामले पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता