ब्रेकिंग
नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

पटना में गंगा खतरे के निशान से अब भी ऊपर, निचले इलाकों में बढ़ा पानी; कई रास्तों पर आवाजाही प्रभावित

पटना में गंगा के जलस्तर में तेज वृद्धि शुक्रवार को थम गई, लेकिन घाटों और निचले इलाकों में पानी का फैलाव जारी रहा। गांधी घाट और दीघा घाट पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि जलभराव के कारण कई रास्तों पर आवाजाही प्रभावित है।

Bihar Flood News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood News: पटना में गंगा के जलस्तर में तेज वृद्धि शुक्रवार को थम गई, लेकिन घाटों और निचले इलाकों में पानी का फैलाव लगातार बढ़ता रहा। गांधी घाट पर पिछले 24 घंटे में जलस्तर में सिर्फ दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन कलेक्ट्रेट घाट की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी शुक्रवार को सड़क पर फैल गया। इसके बाद प्रशासन ने लाल कपड़े से सड़क की बैरिकेडिंग कर दी।



वहीं, दीघा घाट पर शुक्रवार को गंगा का जलस्तर स्थिर रहा, लेकिन बिंद टोली के घरों के बिल्कुल पास तक पानी पहुंच गया। कंगन घाट से किला रोड की ओर पानी फैलने के कारण लगातार तीसरे दिन भी आवाजाही प्रभावित रही। भद्र घाट और महावीर घाट पर पहले से की गई बैरिकेडिंग के कारण आवागमन बंद है। घाटों पर स्नान और अन्य गतिविधियों के लिए पहुंच रहे लोगों को प्रशासन ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है। लोगों से जलभराव वाले इलाकों और प्रतिबंधित घाटों की ओर नहीं जाने की अपील की गई है।



शुक्रवार शाम आठ बजे गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 49.69 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.09 मीटर ऊपर है। गुरुवार शाम आठ बजे यहां जलस्तर 49.67 मीटर था। दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर 50.77 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, मनेर में गंगा खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।



पुनपुन नदी का जलस्तर श्रीपालपुर में खतरे के निशान से 99 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं, दरधा नदी के कोल्हाचक में जलस्तर खतरे के निशान से 2.25 मीटर ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, यहां दिनभर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। गंगा का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार भले ही थम गई हो, लेकिन निचले इलाकों में पानी का फैलाव और कई स्थानों पर आवाजाही प्रभावित होने से प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता