DELHI: प्रसिद्ध शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 'आजतक' की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे ग्रुप ने खान सर समेत 8 लोगों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 2 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया है। याचिका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और वीडियो को हटाने की मांग भी की गई है।
खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक और चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 'आजतक' की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे ग्रुप ने खान सर समेत आठ लोगों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 2 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
याचिका में खान सर, अभिनव सर, बबीता त्यागी सहित अन्य लोगों पर सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही यूट्यूब, मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम) और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उपलब्ध संबंधित सामग्री को हटाने की मांग भी की गई है। इसके अलावा हर्जाने के तौर पर 2 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
इस मामले की जानकारी शिक्षक अभिनव सर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि अंजना ओम कश्यप ने उनके खिलाफ 2 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा दायर किया है। उन्होंने कहा कि यह उनका वैधानिक अधिकार है और वे उसका सम्मान करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास भी अपने पक्ष में तथ्य, सवाल और प्रतिदावे हैं, जिन्हें वे अदालत के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि सच्चाई और तथ्य का फैसला अदालत में होगा, न कि सोशल मीडिया की दुनिया में।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, हाल के दिनों में यूट्यूब शिक्षकों और मुख्यधारा की मीडिया की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई थी। इस दौरान अंजना ओम कश्यप द्वारा यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेकर की गई कथित टिप्पणियों के बाद विवाद शुरू हुआ।
नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान उन्होंने कोचिंग संस्थानों और ऑनलाइन शिक्षकों की भूमिका पर सवाल उठाए थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ शिक्षकों के लिए उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद खान सर समेत कई शिक्षकों ने सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। देखते ही देखते यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया और इससे जुड़े वीडियो तथा मीम्स वायरल होने लगे।
फायरिंग केस में भी बढ़ी मुश्किलें
इधर, एक अन्य मामले में भी खान सर चर्चा में हैं। शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में उनके सरेंडर करने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन न तो उन्होंने आत्मसमर्पण किया और न ही उनके वकील की ओर से अग्रिम जमानत के लिए कोई याचिका दाखिल की गई। फायरिंग मामले को लेकर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस कारण पूरे दिन पटना सिविल कोर्ट परिसर में हलचल बनी रही और सुरक्षा व्यवस्था के तहत अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। फिलहाल मानहानि के मुकदमे और अन्य कानूनी मामलों को लेकर खान सर की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। अब सभी की नजरें दिल्ली हाईकोर्ट में चलने वाली आगामी सुनवाई और उससे निकलने वाले कानूनी निष्कर्ष पर टिकी हैं।
अंजना ने हमारे विरुद्ध मानहानि का दावा दायर किया है - 2 करोड़ का हरज़ाना (सब कुछ 2 ही -कोड़ी से करोड़ )
— Abhinay Maths (@abhinaymaths) June 6, 2026
यह उनका वैधानिक अधिकार है और हम उसका सम्मान करते हैं।
उसी प्रकार हमें भी अपने पक्ष, अपनी प्रतिष्ठा और अपने अधिकारों की रक्षा का पूरा अधिकार है। हमारे पास भी तथ्य हैं, प्रश्न… https://t.co/oRtqmkFYD5




