ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरारपटना में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालों को किया गया बंद; कई घाटों पर आवाजाही बैनविजय सहनी हत्याकांड में आखिर आया फैसला… सगी बहन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माने से कोर्ट ने सुनाई सजाबिहार में बाढ़ का ‘त्राहिमाम’ : उफनती गंगा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े, पटना पर भारी संकट, सरकार ने जारी किया चेतावनी संदेशबिहार में बाढ़ ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: पटना में डिप्टी सीएम ने की जल संसाधन विभाग की हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों को अलर्ट जारी2 बीवी, 4 बच्चे… फिर 2 बच्चों की मां जूली पर आया दिल! बिहार में राजू की प्रेम कहानी का ऐसा ट्विस्ट, दोनों हुए फरारपटना में संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर नगर निगम अलर्ट, नालों को किया गया बंद; कई घाटों पर आवाजाही बैनविजय सहनी हत्याकांड में आखिर आया फैसला… सगी बहन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख जुर्माने से कोर्ट ने सुनाई सजा

'विदेश में बैठे लोग युवाओं को भटका नहीं सकते': कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीन, कहा..किसी के हाथ की कठपुतली नहीं युवा

नितिन नवीन ने कहा कि विदेश में बैठे कुछ लोग भारतीय युवाओं को दिशा देने का दावा करते हैं, लेकिन देश का युवा राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखता है।

रांची न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

 RANCHI: झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि विदेश में बैठे कुछ लोग भारतीय युवाओं को दिशा देने का सपना देख रहे हैं, लेकिन देश का युवा किसी के हाथ की कठपुतली बनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि आज का युवा राष्ट्र निर्माण, नवाचार और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके समर्थकों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि विदेश में बैठे कुछ लोग यह सोचते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा दे सकते हैं, लेकिन देश का युवा किसी के हाथ की कठपुतली बनने वाला नहीं है।


रांची में आयोजित बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आज का भारतीय युवा राष्ट्र निर्माण, नवाचार (इनोवेशन) और अपने बेहतर भविष्य के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें युवाओं को व्यवस्था-विरोधी राजनीति की ओर धकेलने का प्रयास कर रही हैं, जबकि देश का युवा सकारात्मक सोच और रचनात्मक कार्यों में विश्वास रखता है।


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन विरोध की राजनीति लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक सीमाओं के भीतर होनी चाहिए। भारत का युवा नकारात्मकता की राजनीति से दूर रहकर देश को विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।


युवाओं की ताकत से आगे बढ़ रहा भारत

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और मेहनत के बल पर देश में करीब दो लाख स्टार्टअप खड़े हुए हैं। भारत तेजी से वैश्विक आईटी हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी दुनिया का प्रमुख केंद्र बनने की क्षमता रखता है।


उन्होंने कहा कि कुछ देशों में व्यवस्था-विरोधी आंदोलनों के जो परिणाम सामने आए हैं, वे भारत के लिए उपयुक्त नहीं हैं। भारतीय युवा अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ देश को आगे ले जाने में विश्वास करता है।


विकसित भारत 2047 का किया जिक्र

नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में व्यापक बदलाव हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है और 54 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ करोड़ों परिवारों तक पहुंचा है। साथ ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पार्टी की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।


झारखंड दौरे पर नितिन नवीन 

रांची पहुंचने पर नितिन नवीन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पार्टी सांसदों, विधायकों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संगठनात्मक बैठकें भी कीं। इसी दौरान उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके समर्थकों पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। 

टैग्स