ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / sports / Women's Asian Champions Trophy Hockey 2024: सम्राट चौधरी ने टीम इंडिया को दी...

Women's Asian Champions Trophy Hockey 2024: सम्राट चौधरी ने टीम इंडिया को दी बधाई, बिहार के 9 प्रमंडलों में खेल गांव बनाने की घोषणा

20-Nov-2024 08:57 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार में पहली बार नालंदा के राजगीर में खेले जा रहे महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत ने जीत दर्ज करायी है। इस जीत से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी गदगद हैं। सीएम नीतीश ने इस शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है और पुरस्कार की घोषणा की है। वही बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जी को विशेष तौर पर बधाई देता हूं। नीतीश कुमार ने अच्छी परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है। अब बिहार खेल की दुनियां में विश्व स्तर पर खड़ा होने का काम करेगा। अगले एक साल में यहां पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी तैयार हो जाएगा जिसके बाद वर्ल्ड के सारे टीम आकर राजगीर में खेलेंगे। पटना में भी भव्य स्टेडियम बनाने का काम शुरू कर चुका है। आगे भी 9 प्रमंडलों में इसी तरह का खेल गांव बनाने का काम शुरू करेंगे।


वही भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी महिला हॉकी प्लेयर्स को बधाई दी। बिहार सरकार का भी अभिनंदन करता हूं जिन्होंने इस चैम्पियनशिप का आयोजन नालंदा में किया है। उन्होंने घोषणा किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में होगा। 


एशियन महिला हॉकी ट्राफी चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबला भारत और चीन के बीच बुधवार की शाम 4:45 बजे राजगीर के हॉकी मैदान में शुरू हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शामिल हुए इसके अलावे बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे। फाइनल मैच में इंडिया महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन देखने के लिए हजारों दर्शक से स्टेडियम खचा खच भर गया और हर तरफ तिरंगा झंडा लहराकर टीम इंडिया का लोगों ने हौसला बढ़ाया। 


दोनों टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके करफ फस्ट हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। फस्ट हाफ के बाद टीम इंडिया की ओर से पहला गोल किया गया। इस दौरान स्टेडियम में तिरंगा के अलावे भगवा झंडा भी लहराया गया और टीम इंडिया ने 1-0 से एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस मौके पर भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ऐलान किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 बिहार में होगा।


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय टीम की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से जीत हासिल हुई है। राज्य सरकार की ओर से विजेता टीम के सभी सदस्यों एवं टीम के मुख्य कोट को 10-10 लाख रुपये नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। टीम के अन्य सपोर्टिंग स्टाफ को भी 5-5 लाख रूपये दिये जाएंगे।  महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि भारतीय महिला टीम को राजगीर में आयोजित महिला एशियन्स हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर बहुत बहुत बधाई। राज्य सरकार विजेता टीम के सभी सदस्यों एवं टीम के मुख्य कोच श्री हरेंद्र सिंह जी को 10-10 लाख नक़द राशि से पुरस्कृत करेगी। टीम के बाक़ी सपोर्ट स्टाफ को भी 5-5 लाख की नक़द राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। भारतीय महिला टीम को भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएँ।


सीएम नीतीश ने एक्स पर लिखा, “राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है”।


मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि, “यह जीत भारतीय टीम की कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं”। बता दें कि यह पहला मौका है जब बिहार में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।


बता दें कि नालंदा के राजगीर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शाम पांच बजे से भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा, जिसने भारत को जीत दिलाई। पहले और दूसरे क्वार्टर में 30 मिनट के खेल में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी। पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया को चार और चीन को दो पेनाल्टी मिले लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा और चीन को 1-0 से हरा दिया।