ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी जहां अपना सीएम बनाने की रणनीति में है, वहीं जेडीयू निशांत कुमार के नाम को आगे बढ़ा रही है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस पर बड़ा बयान दिया है।

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के बाद सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसको लेकर बिहार में इन दिनों जोरदार चर्चा चल रही है। एनडीए की सबसे बड़े घटक दल बीजेपी अब बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। वहीं जेडीयू के नेता कह रहे हैं कि नीतीश के बाद अब निशांत को बिहार की कमान मिलनी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने साफ-साफ शब्दों में पार्टी का स्टैंड बताया है। नीरज कुमार ने कहा कि- निशांत ने बहुत लोगों को अशांत कर दिया है।


नीरज कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा या गठबंधन के घटक दल तय करेंगे। लेकिन तय निशांत तीर निशांत यह मैंने कहा।  मैंने यह कहा कि भविष्य की उड़ान निशांत कुमार है। अब क्या दायित्व मिलेगा नहीं मिलेगा यह अलग विषय है। लेकिन नेतृत्वकर्ता के रूप में यह माना गया कि तीर निशान तय निशांत। 


नीरज कुमार ने कहा कि हाल के समय में मैं नालंदा गया हुआ था और जब मैंने वहां के लोगों से यह सवाल किया कि आपलोग तय निशांत-तीर निशांत के नाम पर आशीर्वाद दिगिए तो वहां के लोगों ने दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद दिया।इसका मतलब निशांत कुमार की स्वीकारता नालंदा की भूमि पर सार्वजनिक रूप से हो गया है। अब क्या दायित्व मिलेगा या नहीं मिलेगा यह अलग विषय है। लेकिन नेतृत्वकर्ता के रूप में यह माना गया कि तीर निशान- तय निशांत। सुशासन के साथ बढ़ता बिहार इसकी पहचान नीतीशे कुमार। तो अब हमें सिर्फ नीतीश कुमार के रोड मैप पर चलना है। 


इसके आगे नीरज कुमार ने कहा कि- निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे या क्या बनेंगे यह तो मैं नहीं जानता हूं। लेकिन, उनके ही हाथ में तीर का निशान मिला है तो जिम्मा उन्हीं का है। अब नेतृत्वकर्ता के रूप में वही है। ऐसे में जेडीयू के लोगों की आकांक्षा है लेकिन यह भी तय है कि 2025 से 2030 नीतीश कुमार के नाम पर वोट मिला है और यह भी तय है कि नीतीश कुमार जी ने अब राज्यसभा जाने का फैसला लिया और जिस पर पार्टी ने मुहर भी लगा दिया। हमारे नेता नीतीश कुमार हैं वह जो भी फैसला लेंगे वह पार्टी हित में होगा और  वह तीर के सम्मान के साथ होगा। जो भी होगा उनको फैसला लेना है।