ब्रेकिंग
निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबाभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीनNH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से तीन लोगों की बची जानवाटर पार्क विवाद गहराया: जेडीयू MLC ने जताई गहरी नाराजगी, अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवालनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबाभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीनNH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से तीन लोगों की बची जानवाटर पार्क विवाद गहराया: जेडीयू MLC ने जताई गहरी नाराजगी, अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा

द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को बिहार के नालंदा दौरे पर रहेंगी। वे विश्व धरोहर स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर का भ्रमण करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय खंडहर, Nalanda Visit President Murmu, Bihar News, Nalanda World Heritage Site, बिहारशरीफ प्रशासनिक तैयारी, BAS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, N
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को बिहार यात्रा पर आ रही हैं. वे नालंदा जाएंगी जहां विश्व धरोहर स्थल का दौरा करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी जारी है. 

राष्ट्रपति का नालंदा दौरा 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को नालंदा में रहेंगी. वे विश्व धरोहर स्थल नालंदा विव के खंडहर का भ्रमण करेंगी. इसके मद्देनजर तैयारी की जा रही है. सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण को लेकर नालंदा समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया है .इन अधिकारियों को 29 मार्च से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक बिहार शरीफ में प्रतिनियुक्ति किया गया है.

इन 10 अधिकारियों को बिहारशरीफ में किया गया प्रतिनियुक्त

जिन अधिकारियों को नालंदा समाहरणालय में प्रतिनियुक्ति किया गया है उनमें गयाजी के वरीय उप समाहर्ता आनंद प्रकाश, अपर समाहर्ता नवादा शंभू शरण पांडेय, अपर समाहर्ता लखीसराय शंभू नाथ ,पटना के अपर समाहर्ता देवेंद्र प्रताप शाही, जहानाबाद के अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उपसमाहर्ता लखीसराय शशि कुमार, नवादा के वरीय उपसमाहर्ता दुर्गेश नंदिनी, राजीव कुमार, अरवल के वरीय उपसमाहर्ता ऋषिकेश तिवारी और नवादा के वरीय उप समाहर्ता मनोज चौधरी शामिल हैं.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता