ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / sports / T20I में इन भारतीय बल्लेबाजों के नाम है सबसे ज्यादा रन, Top पर...

T20I में इन भारतीय बल्लेबाजों के नाम है सबसे ज्यादा रन, Top पर काबिज 2 खिलाड़ी इस फॉर्मेट को कह चुके 'अलविदा'

T20I: टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाजों की लिस्ट में ये दिग्गज हैं शामिल। इनके आंकड़ों को छूना हर किसी के बस की नहीं..

26-Oct-2025 08:47 AM

By First Bihar

T20I: भारतीय क्रिकेट टीम 29 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उतरने को तैयार है। कैनबरा में होने वाले पहले मुकाबले से पहले आज हम नजर डालते हैं उन तीन बल्लेबाजों पर जिन्होंने T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाकर विश्व क्रिकेट में डंका बजाय है।


रोहित शर्मा

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे बड़े रन-स्कोरर हैं। 2007 में डेब्यू करने वाले इस विस्फोटक ओपनर ने 159 मैचों की 151 पारियों में 19 बार नॉट आउट रहते हुए 4231 रन बनाए। 32.05 के औसत और 141.03 के स्ट्राइक रेट के साथ रोहित ने 5 शतक और 32 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 383 चौके और 205 छक्के निकले, जिसमें 121* उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। 2024 टी20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद रोहित ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।


विराट कोहली

विराट कोहली, जिन्हें ‘चेज मास्टर’ कहा जाता है, इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। 2010 में टी20आई डेब्यू करने वाले इस दिल्ली के बल्लेबाज ने 125 मैचों की 117 पारियों में 48.69 के शानदार औसत से 4188 रन बनाए हैं। 137.04 के स्ट्राइक रेट के साथ कोहली ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 38 अर्धशतक ठोके हैं। उनके खाते में 369 चौके और 124 छक्के हैं, जिसमें 122* उनका सर्वोच्च स्कोर है।


सूर्यकुमार यादव

वर्तमान टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं और उनकी बल्लेबाजी ने विश्व क्रिकेट में खूब तहलका मचाया है। 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्या ने 90 मैचों की 85 पारियों में 13 बार नॉट आउट रहते हुए 37.08 के औसत और 164.20 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 2670 रन बनाए। उनके नाम 4 शतक और 21 अर्धशतक हैं। सूर्यकुमार का 360 डिग्री शॉट-मेकिंग स्टाइल उन्हें इस फॉर्मेट का अनोखा सितारा बनाता है और वे भविष्य में इस सूची में और ऊपर जा सकते हैं।