ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / sports / Ramnavami 2025 : रामनवमी पर 22 घंटे खुला रहेगा पटना महावीर मंदिर, लाखों...

Ramnavami 2025 : रामनवमी पर 22 घंटे खुला रहेगा पटना महावीर मंदिर, लाखों भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था

Ramnavami 2025 : रामनवमी के पावन पर्व पर पटना का महावीर मंदिर भक्तों के लिए विशेष रूप से 22 घंटे तक खुला रहेगा। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुव्यवस्थित दर्शन और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

04-Apr-2025 08:45 PM

By First Bihar

Ramnavami 2025 : रामनवमी के अवसर पर पटना स्थित महावीर मंदिर के पट तड़के सुबह 2 बजे से खोल दिए जाएंगे और कुल 22 घंटे तक दर्शन के लिए खुले रहेंगे। इस दिन मंदिर में लगभग चार से पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं।


मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शनार्थियों के लिए कई विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। लगभग दो लाख भक्तों को निःशुल्क हनुमान चालीसा वितरित की जाएगी। साथ ही, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग पंक्तियों की व्यवस्था की गई है ताकि दर्शन सुचारू रूप से हो सकें। मंदिर में पूजा-अर्चना करवाने के लिए पुजारियों की संख्या बढ़ा दी गई है, जिनमें से कुछ अतिरिक्त पुजारी अयोध्या से बुलाए गए हैं। रामनवमी के दिन मंदिर में चार पुजारी निरंतर प्रसाद चढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे।


श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए लगभग 800 स्वयंसेवकों और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगे। भीड़ पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।


भक्तों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर के बाहर प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किया गया है, जहां जरूरत पड़ने पर इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, पांच एंबुलेंस तैनात की गई हैं, जिनमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।