ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

Rajgir Women's Kabaddi World Cup: राजगीर में होगा महिला कबड्डी वर्ल्ड कप, 14 टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!

Rajgir Women's Kabaddi World Cup: राजगीर, बिहार अब भारत के प्रमुख स्पोर्ट्स हब के रूप में उभर रहा है, और इस शहर में आयोजित होने जा रहा है महिला कबड्डी वर्ल्ड कप। यह इवेंट 1 जून से 10 जून तक आयोजित होगा, जिसमें 14 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगे |

महिला कबड्डी वर्ल्ड कप, Women's Kabaddi World Cup, राजगीर, Rajgir, बिहार, Bihar, कबड्डी, Kabaddi, स्पोर्ट्स हब, Sports Hub, एमेच्योर कबड्डी महासंघ, Amateur Kabaddi Federation, खेल पर्यटन, Sports Touri

13-Apr-2025 08:43 PM

By First Bihar

Rajgir Women's Kabaddi World Cup:  बिहार के राजगीर में अब एक और अंतरराष्ट्रीय खेल इवेंट का आयोजन होने जा रहा है। महिला कबड्डी वर्ल्ड कप का आयोजन 1 जून से 10 जून तक होगा, जिसमें कुल 14 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन एमेच्योर कबड्डी महासंघ और बिहार खेल राज्य प्राधिकरण के बीच हुए समझौते के तहत किया जाएगा।


देश और विदेश में राजगीर का नाम अब भारत के 'स्पोर्ट्स हब' के रूप में उभर रहा है, पिछले साल महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन किया था। अब यहां महिला कबड्डी वर्ल्ड कप की मेज़बानी भी होने जा रही है, जो बिहार के खेल आयोजनों में एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।


इस खास मौके पर भारत की महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनाली विष्णु और उपकप्तान पुष्पा राणा भी मौजूद रही। आयोजकों का मानना है कि इस टूर्नामेंट से न केवल राजगीर को खेल पर्यटन का एक नया केंद्र मिलेगा,और लोगों तक जानकारी पहुचेगीं बल्कि महिला कबड्डी को भी वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के लिए तैयारियों की जोरदार शुरुआत हो चुकी है, और खेल प्रेमियों को इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार है।