बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
23-Nov-2023 03:06 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 का फाइनल मुकाबला जिला स्कूल के एतिहासिक खेल मैदान परिसर पूर्णिया में खेला गया। फाइनल मुकाबला मीडिया इलेवन (प्रेस क्लब पूर्णिया) और अकाउंटेंट इलेवन के बीच खेला गया। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा को सभी खेल प्रेमियों ने बेहतरीन आयोजन के लिए साधुवाद दिया है। मीडिया इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में ऑल आउट होकर 92 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें छोटू ने 11 गेंदों में 4 छक्के की मदद से 27 रन, शादाब अली ने 17 गेंदों में 2 छक्के की मदद से 21 रन एवं नितेश ने 24 गेंदों में 1 चौके की 18 रन का योगदान दिया।
अकाउंटेंट इलेवन ओर से गेंदबाजी करते हुए कुंदन कृष्णा ने 4 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट, राकेश ने 3 ओवर 4 गेंदों में 15 रन देकर 2 विकेट एवं गौरव ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। 93 रनों का पीछा करते हुए अकाउंटेंट इलेवन ने 18 ओवर 1 गेंद में आल आउट होकर 87 रन ही बना पाई। बेहद रोमांचक मुकाबले में मीडिया इलेवन (प्रेस क्लब पूर्णिया) ने यह मुकाबला 5 रन से जीतकर आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन बना। अकाउंटेंट इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रभात ने 34 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 24 रन, मोकेश ने 11 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 13 रन एवं गौरव ने 21 गेंदों में 2 चौके की मदद से 14 रन का योगदान दिया। मीडिया इलेवन(प्रेस क्लब पूणिया) की ओर से नितेश ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट, राजन यादव ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।
मैच के अंपायर बिमल मुकेश एवं एस एस प्रसाद पिंटू स्कोरर प्रिंस पटेल और उद्घोषक की भूमिका मो जाहीद आलम ने निभाया।फाइनल मुकाबला के अवसर पर पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मिथिलेश राय, जितेन्द्र कुमार सिन्हा गोपी, राजीव कुमार, बब्लू चौधरी, रितेश कुमार झा, आशुतोष कुमार ,वेदांत, शिवम् ,हर्ष कुमार , सैयद जब्बार हुसैन, मो मंजर मोहशिम एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गण उपस्थित थे।
24 नवंबर को पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 में आयोजित बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, फुटबॉल, क्रिकेट एवं आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी विजेता, क्लबों एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ अंपायर, निणार्यक एवं वरिष्ठ सदस्य और सहयोग करने वाले खेल प्रेमियों को सम्मानित किया जाएगा।

