ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन

भोजपुर की नसरीन परवीन ने 486 अंक (97.2%) लाकर बिहार मैट्रिक में 5वां स्थान हासिल किया। मजदूर पिता की बेटी ने कठिन हालात में अपनी मेहनत के बदौलत सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

बिहार न्यूज
परिवार में खुशी की लहर
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: यह कहावत बिल्कुल सही है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो कोई भी कठिनाई रास्ता नहीं रोक सकती। भोजपुर जिले की प्रतिभाशाली छात्रा नसरीन परवीन ने इसे सच कर दिखाया है। गड़हनी थाना क्षेत्र स्थित रामधनी हाई स्कूल की छात्रा नसरीन ने मैट्रिक परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।


नसरीन परवीन ने कुल 500 में से 486 अंक प्राप्त कर बिहार में पांचवां स्थान हासिल किया। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।


नसरीन का यह सफर आसान नहीं रहा। वह एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। उनके पिता अली हसन पेशे से राजमिस्त्री हैं और दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आय के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।


परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं, जिनमें नसरीन चौथे स्थान पर हैं। बड़े परिवार और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और कड़ी मेहनत, लगन तथा दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। नसरीन परवीन की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं।

टैग्स