ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

आरा-बक्सर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

भोजपुर के बिहिया मोड़ के पास आरा-बक्सर फोरलेन पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहिया मोड़ के समीप आरा-बक्सर फोरलेन पर बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव वार्ड संख्या-12 निवासी कन्हैया राम के 26 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। वह बेंगलुरु में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहीं हादसे में जख्मी युवक उसी गांव निवासी जंग बहादुर राम का 24 वर्षीय पुत्र हिमांशु राज उर्फ भूषण बताया जा रहा है, जिसका इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार गांव के पड़ोसी अमर राम की पुत्री का मुंडन कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए दोनों दोस्त बाइक से बक्सर जिले के बिहार घाट गए थे। मुंडन कार्यक्रम से लौटने के दौरान बिहिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां रास्ते में प्रवीण कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता