ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

वायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेश

गोपालगंज में वायरल हथियार प्रदर्शन वीडियो मामले में बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी।

बिहार न्यूज
48 घंटे का अल्टीमेटम!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज वायरल वीडियो मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हथियार लहराने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन के लिए 48 घंटे की मोहलत दी है। अब 15 मई को उन्हें मीरगंज थाने में उपस्थित होकर हथियारों का वेरिफिकेशन कराना होगा। 


दरअसल 2 मई को गोपालगंज के सेमराव गांव में आयोजित एक जनेऊ कार्यक्रम में अनंत सिंह शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यक्रम में हथियार लहराने और प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और मामला चर्चा का विषय बन गया। 


एसपी के निर्देश पर मीरगंज थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल वीडियो में दिख रहे हथियार लाइसेंसी थे या नहीं और उनका इस्तेमाल नियमों के तहत हुआ या नहीं। अनंत सिंह की ओर से दावा किया गया है कि कार्यक्रम में मौजूद सभी हथियार वैध लाइसेंस वाले थे। 


इधर कोर्ट ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। 12 मई को हुई पहली सुनवाई में कोर्ट ने केस डायरी तलब की और अगली सुनवाई के लिए 15 मई की तारीख तय की है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और कोर्ट की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने साफ कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। 


अगर जांच में नियमों के उल्लंघन के सबूत मिले तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं समर्थक इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। फिलहाल 15 मई इस हाईप्रोफाइल मामले के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। क्योंकि उसी दिन हथियार सत्यापन भी होना है और कोर्ट में अगली सुनवाई भी। अब देखना होगा कि जांच में क्या कुछ निकलकर सामने आता है। 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट