ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

ऑटो-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में ऑटो और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया...

ऑटो-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरुआरी चौहान चौक के पास ऑटो और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में ऑटो सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को पहले गायघाट पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर कर दिया गया.


जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग मुजफ्फरपुर जिले के धनसी नरमा गांव के रहने वाले थे. सभी लोग दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित बसतवारा गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे. सोमवार की रात करीब 9 बजे सभी लोग ऑटो से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बरुआरी चौहान चौक के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई.


टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों की मदद में जुट गए.


सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष

हादसे की जानकारी मिलते ही बेनीबाद थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. गश्ती पदाधिकारी राजीव कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए गायघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.


अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया. इस दौरान दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) रेफर कर दिया गया. वहीं अन्य घायलों का भी इलाज किया गया.


पिकअप चालक मौके से फरार, दोनों वाहन जब्त

दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और पिकअप दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. पुलिस फरार चालक की पहचान करने के साथ उसकी तलाश में जुटी है.


बेनीबाद थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि सोमवार की रात बरुआरी चौहान चौक के पास ऑटो और पिकअप के बीच टक्कर की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें SKMCH रेफर किया गया है. दोनों वाहनों को जब्त कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


हादसे की खबर मिलने के बाद धनसी नरमा गांव में घायलों के परिजनों के बीच चिंता का माहौल है. वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.