ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

वैशाली में युवक को गोली मारकर किया लापता, घटनास्थल से मिले तीन खोखे, तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले में एक युवक को गोली मारकर लापता किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल से पुलिस को तीन खोखे मिले हैं। आखिर युवक के साथ क्या हुआ और इस घटना के पीछे किसका हाथ है? पुलिस मामले की जांच और युवक की तलाश...

वैशाली में युवक को गोली मारकर किया लापता, घटनास्थल से मिले तीन खोखे, तलाश में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले में एक युवक को गोली मारने के बाद लापता कर दिए जाने का मामला सामने आया है. घटना सराय थाना क्षेत्र के नरेंद्र प्रबोधी गांव की है. वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे मिले हैं, जबकि लापता युवक की तलाश में पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं.


लापता युवक की पहचान मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग चौक निवासी स्वर्गीय कुशेश्वर राय के पुत्र टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं.


मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी सोनू कुमार और सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए.


युवक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद से टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है. वहीं, घटनास्थल से मिले खोखों के आधार पर भी जांच की जा रही है.


फिलहाल युवक के लापता होने की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद नरेंद्र प्रबोधी गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है.
वैशाली से विक्रमजीत की रिपोर्ट