ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

छठ से पहले CM सम्राट की बड़ी सौगात: पटना में आज से गंगा में चलेगी वाटर मेट्रो, जानिए रूट, टाइमिंग और सुविधाएं

Patna Water Metro: पटना में गंगा नदी पर वाटर मेट्रो सेवा शुरू होने जा रही है। दीघा घाट से कंगन घाट के बीच चलने वाली इस आधुनिक सेवा में यात्रियों को कई खास सुविधाएं मिलेंगी। इलेक्ट्रिक जहाज से सफर करने का अनुभव कैसा होगा और किराया समेत क्या...

छठ से पहले CM सम्राट की बड़ी सौगात: पटना में आज से गंगा में चलेगी वाटर मेट्रो, जानिए रूट, टाइमिंग और सुविधाएं
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna Water Metro: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी पर सफर करने का एक नया विकल्प मिलने जा रहा है. छठ महापर्व से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज गंगा वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत करेंगे. दीघा घाट से कंगन घाट के बीच करीब 12 किलोमीटर लंबे रूट पर इस सेवा का संचालन होगा. वाटर मेट्रो शुरू होने से पटना में जल परिवहन को बढ़ावा मिलने के साथ ही यात्रियों और पर्यटकों को गंगा के रास्ते सफर करने की सुविधा मिलेगी.


जानकारी के अनुसार, वाटर मेट्रो सेवा के लिए इलेक्ट्रिक जहाज ‘एमवी गोमधरकुंवर’ कोलकाता से पटना पहुंच चुका है. फिलहाल इस जहाज का संचालन दीघा घाट से कंगन घाट के बीच किया जाएगा. इसमें एक यात्रा के दौरान करीब 100 यात्रियों के बैठने की क्षमता है. बताया जा रहा है कि अगले महीने एक और जहाज आने की संभावना है, जिससे इस सेवा का विस्तार किया जा सकता है.


पूरी तरह एसी और इलेक्ट्रिक होगी वाटर मेट्रो

पटना में शुरू होने वाली वाटर मेट्रो को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. यह पूरी तरह वातानुकूलित होगी और इलेक्ट्रिक जहाज से संचालित होने के कारण प्रदूषण भी कम होगा. यात्रियों को गंगा नदी के रास्ते आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा. इसके साथ ही गंगा किनारे के अलग-अलग इलाकों को जल परिवहन से जोड़ने की दिशा में भी इसे अहम शुरुआत माना जा रहा है.


सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे

यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए वाटर मेट्रो में सीसीटीवी कैमरे और ऑटोमैटिक लोकेशन सिस्टम लगाए गए हैं. इससे जहाज की लोकेशन पर नजर रखने के साथ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. जहाज में चार्जिंग की आधुनिक व्यवस्था भी दी गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें सुपर चार्जर लगाया गया है, जिससे जहाज को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा.


फिलहाल वाटर मेट्रो दीघा घाट से कंगन घाट के बीच चलेगी. करीब 12 किलोमीटर के इस सफर में यात्रियों को गंगा नदी के रास्ते पटना के अलग-अलग घाटों को देखने का मौका मिलेगा. राज्य सरकार और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के बीच जल परिवहन परियोजना को लेकर 900 करोड़ रुपये से अधिक के समझौते की जानकारी भी सामने आई है.


छठ महापर्व से पहले शुरू हो रही इस सेवा को पटना में जल परिवहन के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है. इससे स्थानीय यात्रियों के साथ पटना घूमने आने वाले पर्यटकों को भी गंगा में सफर करने का नया अनुभव मिलेगा.