ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

एक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूध

अमूल ने देशभर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 14 मई 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने पशु आहार और पैकेजिंग लागत बढ़ने को इसकी वजह बताया है।

बिहार न्यूज
महंगाई से लोग परेशान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:एक बार फिर महंगाई की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी, दरअसल अमूल ने पूरे देश में दूध का दाम बढ़ा दिया है। कल गुरुवार से नई दर लागू होगी। अमूल ने कहा कि पशु आहार और पैकेजिंग की बढ़ती लागत के कारण दूध के दाम में इजाफा किया गया है, ताकि दूध उत्‍पादित करने वाले किसानों और डेयरी पर इसका असर ना हो।


देशवासियों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लोगों को लगने लगा था कि अब पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर का दाम बढ़ सकता है, इन संभावनाओं के बीच लोग पेट्रोल पंप जाकर गाड़ी की टंकी फुल करवा रहे थे कि तभी अमूल ने देशभर में दूध के दाम बढ़ा दिये। दूध के मूल्य में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 


यह बढ़ोतरी 14 मई 2026 दिन गुरुवार से प्रभावी होगी। अमूल कंपनी ने दो रूपये की बढ़ोतरी चारा की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए की है। बताया जाता है कि पशु आहार और पैकेजिंग की बढ़ती लागत के चलते अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिया ताकि इसका असर पशुपालकों और डेयरी पर ना पड़े। 


अभी अमूल ने दो रूपये की वृद्धि दूध पर की है, अब लोगों की नजर सुधा पर टिकी हुई है। लोगों को लग रहा है कि सुधा, राज सहित अन्य डेयरी भी कही दूध का दाम ना बढ़ा दे। दूध के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों में मायूसी देखने को मिल रही है। लोग दबी जबान कह रहे हैं कि महंगाई ने हमारी कमर तोड़कर रख दी है, हर कोई इस महंगाई से परेशान हैं, लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार महंगाई रोकने में असफल साबित हो रही है। 


टैग्स