ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवहर के जिला कृषि कार्यालय के बड़ा बाबू को 8 हजार और पटना के जानीपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
हम नहीं सुधरेंगे!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट
PATNA: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार पटना द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध की गई कार्रवाई में आज मिली दो दो सफलता हाथ लगी है। शिवहर में 8 हजार रुपये घूस लेते जिला कृषि कार्यालय के बड़ा बाबू बिजेन्द्र कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है, वही पटना के जानीपुर थाने के अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को एक लाख रुपये घूस लेते दबोचा है। इन दोनों को निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


बिहार में निगरानी की टीम आए दिन घूसखोरों को पकड़ रही है, इसके बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने मानो नहीं सुधरने की कसम खा ली हो। यही कारण है कि निगरानी की लगातार कार्रवाई से भी ये लोग सीख नहीं ले रहे हैं। इस बार शिवहर में कृषि विभाग का बड़ा बाबू और जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष निगरानी के हत्थे चढ़ गये। दोनों को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ घूस लेते दबोचा। निगरानी की इस कार्रवाई से सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।  

निगरानी की टीम ने आज दो जिलों में घूसखोर को पकड़ा है। सबसे पहले बात हम शिवहर की कहते हैं जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 13.05.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-055/26, दिनांक 11.05.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री बिजेन्द्र कुमार, बड़ा बाबू, जिला कृषि कार्यालय, जिला- शिवहर को 8,000/- (आठ हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए जिला कृषि कार्यालय, शिवहर स्थित इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। 


परिवादिनी श्रीमती मनिषा देवी, पति- स्व0 मुकेश सिंह, सा0- माधोपुर सिंगाही, थाना- पिपराही, जिला- शिवहर द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो बड़ा बाबू है) के द्वारा खाद्य एव बीज के दुकान का लाईसेंस बनवाने के एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री शिव कुमार साह, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।


 धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री बिजेन्द्र कुमार, बड़ा बाबू, जिला कृषि कार्यालय, जिला- शिवहर को 8,000/- (आठ हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए जिला कृषि कार्यालय, शिवहर स्थित इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।


एक दूसरी कार्रवाई में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 13.05.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-056/26, दिनांक 13.05.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री संजय कुमार सिंह, पु0अ0नि0-सह-अपर थानाध्यक्ष, जानीपुर थाना, जिला- पटना को 1,00,000/- (एक लाख) रूपये रिश्वत लेते हुए बग्घा टोला, थाना- जानीपुर, जिला- पटना स्थित नहर के पूर्वी सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया है।


 परिवादी श्री कौशल किशोर, पिता- स्व0 रतन सिंह, सा0- विकास विहार काॅलनी, धनौत, थाना- रूपसपुर, जिला- पटना द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो पुलिस अवर निरीक्षक है) के द्वारा इनके जानीपुर थाना क्षेत्र स्थित जमीन का सरकारी अमिन से मापी कराने के बावजूद असामाजिक तत्वों द्वारा बाॅउंड्री नहीं करने दिया जा रहा था। उक्त जमीन का बाॅउंड्री कराने के एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है।  


ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री अरूणोदय पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।


धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री संजय कुमार सिंह, पु0अ0नि0-सह-अपर थानाध्यक्ष, जानीपुर थाना, जिला- पटना को 1,00,000/- (एक लाख) रूपये रिश्वत लेते हुए बग्घा टोला, थाना- जानीपुर, जिला- पटना स्थित नहर के पूर्वी सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तार