ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / sports / Panorama sports season7: सातवें चरण के क्रिकेट अंडर-17 बालक वर्ग प्रतियोगिता में प्री...

Panorama sports season7: सातवें चरण के क्रिकेट अंडर-17 बालक वर्ग प्रतियोगिता में प्री क्वार्टर फाइनल राउंड की शुरुआत

14-Nov-2024 05:02 PM

By First Bihar

PURNEA: स्थानीय जिला स्कूल खेल मैदान परिसर पूर्णिया में पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के सातवें चरण के क्रिकेट अंडर-17 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम राउंड के मुकाबले सुबह 8:00 बजे से शुरू किया गया। पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा "सर" ने अंडर-17 बालक वर्ग में भाग लेने वाले सभी विद्यालय, क्लब, कैप्टन/कोच और खिलाड़ियों को बाल दिवस की ढेरो बधाई और शुभकामनाएं दी । 


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के आयोजन समिति  सदस्य हरिओम झा ने बताया की क्रिकेट  बालक वर्ग अंडर-17 प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये प्रथम राउंड के मैच समाप्त होने के बाद मैच प्री-क्वाटर फाइनल राउंड के मुकाबले के लिए ड्रा निकाला गया है और ड्रा के बाद गुरुवार के दूसरे सत्र से और शुक्रवार सुबह से होने वाले प्री क्वाटर फाइनल मुकाबले के मैच के परिणाम एवं शुक्रवार को खेले जाने वाले प्री क्वाटर फाइनल के राउंड के मैच जो सुबह 08:00 बजे से जिला स्कूल मैदान पूर्णिया में खेला जाएगा । टाई सीट निम्न प्रकार से है:- 

मैच संख्या 1:- 

विक्ट्री वाइपर्स बनाम एमीवेशन रेडीशन इंग्लिश स्कूल ।

मैच संख्या 2:- 

डीएपीएस बनाम बिहारी लाइन्स क्रिकेट क्लब ।

मैच संख्या 3:-

 मदर्स किड्स इंग्लिश स्कूल बनाम बनाम यलगार क्रिकेट क्लब पूर्णिया ।

मैच संख्या 4:-

 जिला स्कूल वारियर्स बनाम मॉर्डन विधा निकेतन पूर्णिया। मैच संख्या 5:- 

एस के मिशन पब्लिक स्कूल बनाम रायजिंग स्टार क्रिकेट क्लब पूर्णिया ।

मैच संख्या 6:- 

केंद्रीय विद्यालय पूर्णिया बनाम वायसीसी बनमनखी के बीच होगा।

 पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने यह भी जानकारी दिया है की पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 में गुरुवार को आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता के टीमों के बीच भी ड्रा की प्रकिया संपन्न हुईं है, आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता में डारेक्टर्स इलेवन, डीएवी टीचर्स इलेवन, रजिस्ट्री ऑफिस पूर्णिया, एआईआरए इलेवन बिहार, केनरा बैंक, फार्मा इलेवन, अकॉउंट्स इलेवन, पुलिस इलेवन पूर्णिया, टीचर्स इलेवन और ग्रीन पूर्णिया क्रिकेट टीम ने भाग लिया है । जिनके मुकाबले भी जिला स्कूल खेल मैदान पूर्णिया में होंगे। 


ज्ञातव्य है की अंडर -17 बालक वर्ग के क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों को आयोजन समिति द्वारा सूचित भी किया गया है की सभी टीम अपने निर्धारित समय से 30 मिनट पहले मैदान पर रिपोर्ट करेंगे साथ ही ड्रेस कोड का भी पालन करेंगे, अंडर-17 बालक वर्ग के मैच भी यूट्यूब पेज पनोरमा स्टार एवं फेसबुक पेज पनोरमा ग्रुप पर लाइव टेलीकास्ट हों रहा है जिसको अंडर-17 क्रिकेट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य भी देख सकते है। गुरुवार को खेले गये पहले राउंड और प्री-क्वाटर मुकाबले के नतीजे। 

मैच संख्या 1:- 

युवा क्रिकेट क्लब बनमनखी बनाम उर्दू मिडिल स्कूल पूर्णिया के बीच खेले गये इस मैच को युवा क्रिकेट क्लब बनमनखी 

मैच संख्या 2:- असशन बनाम यलगार क्रिकेट क्लब पूर्णिया के बीच हुए मुकाबले को यलगार क्रिकेट क्लब ने जीता। 

मैच संख्या 3:- 

अकेडमियन बनाम राईर्जिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच हुए मैच को राईजिंग स्टार क्रिकेट क्लब पूर्णिया ने जीत लिया।

 मैच संख्या 4:- 

केंद्रीय विद्यालय स्कूल बनाम एकेएस मैथ पॉइंट पूर्णिया के बीच हुए इस मुकाबले को केंद्रीय विद्यालय की टीम ने जीत लिया। 

मैच संख्या 5:-

 ज़ीत 11 बनाम विक्ट्री वाइपर्स बनमनखी के बीच हुए इस मैच को विक्ट्री वाईपर्स ने जीत लिया। 

मैच संख्या 6:- एमिवेशन रेडिकल इंग्लिश स्कूल बनाम एसआरडीएपी पब्लिक स्कूल पूर्णिया के बीच हुए मुकाबले को एमीवेशन रेडिकल इंग्लिश स्कूल ने जीत लिया। 

मैच संख्या 7:- मॉर्डन विधा निकेतन बनाम सेंट पिटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पूर्णिया के बीच खेले गये गये इस मैच को मॉर्डन विधा निकेतन ने जीत अपना स्थान प्री-क्वाटर के लिए पक्का किया। गुरुवार के दिन के दूसरे सत्र में पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के प्री-क्वाटर फाइनल राउंड परिणाम 

मैच संख्या 1:- 

मध्य विद्यालय मिल्की बनाम उर्स लाइन कोन्वेंट स्कूल के बीच हुए पहले प्री-क्वाटर फाइनल मैच को उर्स लाइन कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल ने जीत लिया।

 मैच संख्या 2:- 

पीएमश्री जेएन वी पूर्णिया बनाम भाष्कर पब्लिक स्कूल के बीच खेले गये मैच को पीएमश्री जेएनवी पूर्णिया ने जीत अपना स्थान क्वाटर फाइनल राउंड में पक्का कर लिया है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 में क्रिकेट मैचों के अंपायर के रूप में  बिहार स्टेट पेनल ग्रेड "ए" अंपायर मनोज कुमार (मुजफ्फरपुर) विकाश कुमार (सुपौल) श्री काजल पोद्दार (पूर्णिया), श्री विमल मुकेश (पूर्णिया), श्री एस एस प्रसाद उर्फ़ पिंटू कुमार (पूर्णिया) एवं शिवम कुमार (पूर्णिया) मुख्य भूमिका मे रहें। 


इस अवसर पर उपस्थित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, उद्घोषक विकाश कुमार, मंजर मोहशीन, सुश्री काजल (सुपौल), स्कोरर प्रिंस पटेल, लाइव टेलीकास्ट टीम से कुंदन कुमार, पियूष कुमार, अमृत साजन, मोहित कुमार, रोबिन कुमार, लाइव कमेंट्री में आदित्य आनंद, मो0 जाहिद, साथ ही हरीश कुमार, मो मासूम सक्रिय रहें।

 news image