ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / IPL 2025: लीग से बाहर हुआ RCB का यह चैंपियन खिलाड़ी, प्लेऑफ्स से...

IPL 2025: लीग से बाहर हुआ RCB का यह चैंपियन खिलाड़ी, प्लेऑफ्स से ठीक पहले मुश्किल में पड़ी टीम

IPL 2025: आने वाले मैचों से RCB का यह दिग्गज बल्लेबाज चोट के चलते बाहर हो गया है। जिसकी वजह से पूरी टीम चिंता में है और साथ ही टीम के फैंस भी। उसकी जगह अब इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका।

08-May-2025 06:58 AM

By First Bihar

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए बुरी खबर है। उनके महत्वपूर्ण बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से IPL 2025 से बाहर हो गए। ये चोट उन्हें 3 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए जबरदस्त मुकाबले में लगी थी। जिसके बाद RCB ने फटाफट कर्नाटक के धाकड़ बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया। मयंक अब 9 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेलते दिखेंगे।


बताते चलें कि, पडिक्कल इस सीजन में RCB के लिए नंबर 3 पर कमाल कर रहे थे। 10 मैचों में उन्होंने 150 की स्ट्राइक रेट से 247 रन ठोके, जिसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 गेंदों में 61 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 28 गेंदों में नाबाद 40 रन की पारियां शामिल थीं। पिछले सीजन में लखनऊ के लिए उनकी स्ट्राइक रेट 71 थी, लेकिन इस बार उनकी मेहनत रंग लाई। वो विराट कोहली और फिल सॉल्ट के साथ मिलकर RCB की बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे थे। अब उनकी गैरमौजूदगी में मध्य क्रम को नई रणनीति चाहिए, खासकर जब प्लेऑफ इतने करीब हैं।


बता दें कि, मयंक अग्रवाल के लिए यह एक बड़ा मौका है। बेंगलुरु का ये लड़का 2011 में RCB के लिए खेल चुका है और अब घर वापसी कर रहा है। मयंक ने 127 IPL मैचों में 2,661 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक हैं। हालांकि, IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 10 मैचों में 270 रन ही बना पाए थे, वो भी 27 की औसत से। अब RCB के लिए वो नंबर 3 पर खेलें या ओपनिंग, ये देखना मजेदार होगा।


RCB इस सीजन में गजब का खेल दिखा रहा है। 11 में से 8 मैच जीतकर वो 16 अंक (+0.482 NRR) के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। कोलकाता को 7 विकेट, चेन्नई को 50 रन, और राजस्थान को 9 विकेट से हराया। CSK के खिलाफ हालिया 2 रन की जीत तो दिल थामने वाली थी, जिसमें रोमारियो शेफर्ड और यश दयाल ने कमाल ही किया। मगर घर पर तीन हार ने कप्तान राजत पाटीदार और कोच एंडी फ्लावर को सोच में जरूर डाला है। मयंक का अनुभव इन कमियों को दूर कर सकता है।