Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
21-Apr-2025 05:04 PM
By First Bihar
IPL 2025: क्रिकेट जगत में दो धुरंधर खिलाड़ियों के बीच तुलना अक्सर की जाती है. आजकल चूंकि आईपीएल चल रहा है तो तुलनाएं अक्सर आईपीएल के रिकॉर्ड को लेकर होती हैं. विशेषकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस इस मामले में ज्यादा सक्रीय रहते हैं. वो भी तब जब तुलना इन दोनों की आपस में की जाए. इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बतलाने जा रहे हैं जिसमें विराट हिटमैन से काफी आगे हैं.
यह रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के बारे में. इस मामले में फिलहाल विराट कोहली 8,326 रन पर हैं तो वहीं रोहित शर्मा 6,786 रन पर. मतलब विराट कोहली से करीब 1540 रन पीछे. जिस हिसाब से आजकल विराट कोहली खेल रहे हैं, इस बात की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आती कि वह रोहित शर्मा को इस मामले में अपने पास भी आने देंगे.
हालांकि यह कहना भी गलत नहीं होगा कि हिटमैन का कोई भरोसा नहीं है अगर वह एक दो सीजन लगातार आईपीएल खेलते हैं तो यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं, मगर यह उनके लिए काफी मुश्किल होगा, लगभग असंभव. बात करें आईपीएल में रोहित शर्मा और विराट कोहली द्वारा जीते गए प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड्स की तो इस मामलें में रोहित शर्मा 20 खिताब जीत चुके हैं, वहीं विराट कोहली 19 तो एमएस धोनी इस मामले में 18 खिताब अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं.
प्लेयर ऑफ़ द मैच के मामले में रोहित शर्मा से बस एक ही शख्स आगे है और वो हैं क्रिस गेल, जिनके नाम कुल 22 प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड दर्ज हैं. आने वाले समय में उनका यह रिकॉर्ड भी या तो रोहित शर्मा तोड़ेंगे या फिर विराट कोहली. इस बात की पूरी संभावना है कि गेल का यह पुराना रिकॉर्ड इसी सीजन में टूटेगा.