ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / sports / IPL 2025 : ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख-सलमान समेत इन सितारों का जमावड़ा, लोकप्रिय...

IPL 2025 : ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख-सलमान समेत इन सितारों का जमावड़ा, लोकप्रिय अमेरिकन बैंड भी करेगा शिरकत

IPL 2025 : इस ओपनिंग सेरेमनी में एक से बढ़कर एक दिग्गजों का जमावड़ा लगने जा रहा है. जिसे लेकर फैंस काफी रोमांचित है. विशेषकर श्रेया घोषाल के प्रदर्शन को लेकर लोग और भी उत्सुक हैं.

19-Mar-2025 09:02 AM

By First Bihar

IPL 2025 : आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में होने जा रहा है, और इसकी शुरुआत एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी से होगी। इस बार का आयोजन बॉलीवुड और म्यूजिक की चमक से भरपूर होगा। शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, विकी कौशल, प्रियंका चोपड़ा और श्रद्धा कपूर इत्यादि जैसे बड़े सितारों के शामिल होने की खबर है। इसके अलावा, मशहूर अमेरिकी बैंड वन रिपब्लिक (One Republic) भी दिशा पाटनी और करण औजला के साथ परफॉर्म करता नजर आएगा।  


सेरेमनी के बाद सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। इस रोमांचक मकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से शुरू होगी, जबकि ओपनिंग सेरेमनी शाम 6:00 बजे शुरू होने की संभावना है। इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी के लिए आपस में भिड़ेंगी, जबकि फाइनल 25 मई को खेला जाएगा।  


बताते चलें कि शाहरुख खान अपनी टीम KKR का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे। वहीं सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के लिए इस मंच का इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों सुपरस्टार्स की मौजूदगी से फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। इधर श्रद्धा कपूर और विकी कौशल अपनी एनर्जी से दर्शकों को झुमाने के लिए तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी इस सेरेमनी को ग्लोबल टच देगी, तो संजय दत्त का स्टाइल आयोजन में चार चांद लगाएगा।


अमेरिकी पॉप बैंड वन रिपब्लिक का परफॉर्मेंस दिशा पाटनी और करण औजला के साथ मिलकर इस शाम को यादगार बनाएगा,इस बात की पूरी संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, यह एक घंटे का शो होगा, जिसमें डांस, म्यूजिक और लाइट्स का शानदार तालमेल देखने को मिलेगा। आईपीएल 2025 की यह शुरुआत क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का अनोखा संगम होने जा रहा और अब सभी की नजरें 22 मार्च पर टिकी हैं।