BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
24-Mar-2025 12:01 PM
By First Bihar
IPL 2025 : भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह एक बार फिर से विवादों में फंस चुके हैं, इस बार अपनी असंवेदनशील टिप्पणी की वजह से. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बारे में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, और फैंस तुरंत उन पर कार्रवाई की मांग का रहे हैं.
काले रंग का उड़ाया मजाक
दरअसल यह मामला राजस्थान बनाम हैदराबाद के आईपीएल मैच से जुड़ा हुआ है, इस दौरान जब जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी कर रहे थे तो हरभजन सिंह ने कहा है कि “लंदन में ब्लैक-टैक्सी का मीटर बड़ा ही तेज भागता है, और यहाँ पर जोफ्रा आर्चर साहब का मीटर भी तेज भाग रहा है”. हरभजन का बस इतना बोलना ही था कि फैंस ने इस बात को पकड़ लिया और उन्हें इस असंवेदनशील टिप्पणी के लिए खरी-खोंटी सूना रहे हैं.
पहले भी फंस चुके हैं भज्जी
फैंस का कहना है कि भज्जी ने आर्चर के काले रंग का मजाक उड़ाया है, हालांकि बता दे कि हरभजन इस तरह के विवाद में पहली बार नहीं फंसे हैं. इससे पहले भी वह इस तरह की नस्लीय टिप्पणी ऑस्ट्रेलिया के एंड्यू सिमंड्स के लिए कर चुके हैं. जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी. सोशल मीडिया पर उन्हें अब हटाने की मांग तेज हो गई है.
ईशा गुहा मांग चुकी है माफ़ी
बताते चलें कि इससे पहले जब ईशा गुहा ने जसप्रीत बुमराह पर ऐसी ही नस्लीय टिप्पणी की थी तो उन्हें मांफी मांगने के लिए मजबूर किया गया था. ऐसे में अब फैंस यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या बीसीसीआई या स्टार स्पोर्ट्स हरभजन सिंह से माफ़ी मांगने को कहेंगे या फिर उन्हें बख्श दिया जाएगा. देखना दिलचस्प होगा.
कब तक होगी कार्रवाई
लोगों का कहना है कि ऐसे इंसान को कमेंट्री करने का कोई अधिकार नहीं है. अब उन पर मांफी मांगने का दवाब बनाया जा रहा है. हालांकि अभी तक इन आरोपों पर भज्जी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. देखना होगा कि अपने बड़बोलेपन के लिए जाना जाने वाला यह पूर्व खिलाड़ी अपनी इस बात पर कब तक मांफी मांगता है.