Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
11-Feb-2025 06:16 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के गोपालगंज के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मुकेश कुमार इन दिनों गोपालगंज में है। मंगलवार को गोपालगंज क्लब में एक दिवसीय कार्यशाला में वो शामिल हुए। वही इसके बाद बच्चों के बीच कॉपी पेन का वितरण किया। क्रिकेटर मुकेश कुमार ने मंच से कहा कि गोपालगंज और बिहार का नाम रोशन करना था इसलिए क्रिकेट के क्षेत्र में मेहनत किया। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से कहा कि वो पढ़ाई के साथ-साथ खेलने पर फोकस रखें और आगे बढ़ें। मुकेश जैसा दस मुकेश कुमार गोपालगंज में पैदा हो यह संकल्प लेकर चलेंगे।
कार्यशाला का उद्घाटन गोपालगंज के डीएम प्रशांत कुमार सीएच, डीडीसी निशांत विवेक व क्रिकेटर मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम के द्वारा मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया। वही क्रिकेटर मुकेश कुमार ने छात्रों और खिलाड़ियों के साथ संवाद किया। क्रिकेट को लेकर सभी सवालों का जबाब दिया। वही लगन के साथ क्रिकेट खेलने और सफलता हासिल करने का मूल मंत्र खिलाड़ियों को दिये।
मुकेश कुमार ने बताया कि गोपालगंज आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां अपनापन मिल रहा है। आज बच्चों के साथ संवाद किया और मेहनत करने आगे बढ़ने को लेकर बातचीत हुई। मुकेश कुमार ने कहा कि यहाँ से एक मुकेश कुमार नहीं बल्कि 100 मुकेश कुमार निकलने चाहिए। वही गोपालगंज डीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि गौरव का विषय है कि क्रिकेटर मुकेश कुमार यही के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट मैच खेल चुके हैं आज उन्होंने गोपालगंज के बच्चों से क्रिकेट को लेकर संवाद किया और बच्चों को प्रेरित किया।