Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
05-Feb-2025 02:42 PM
By First Bihar
India vs England ODI : ओडिशा में कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय मैच खेला जाना है। इसकी टिकट खरीदने के लिए आज (बुधवार को) हजारों लोग स्टेडियम परिसर में जमा हो गए थे। अब इस मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, भारत एवं इंग्लैंड के बीच 9 फरवरी को वनडे सीरीज के तहत दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले आज टिकट काउंटर पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसमें कुछ लोग बेहोश भी हो गए। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। टिकट खरीदने आए लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है।
बताया जा रहा है कि 11 हजार 500 टिकट के लिए मंगलवार की रात से ही 10 हजार 500 लोग कतार में थे। जबकि बुधवार की सुबह को और कई हजार लोग कतार में जुड़ जाने के कारण हालात बेकाबू हुई है। हालांकि टिकट बिक्री व्यवस्था में बदहाली को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाया है। कुछ लोगों के आरोप के अनुसार, वह लोग मंगलवार की रात से ही कतार में खड़े हैं।
बता दें कि बाराबती स्टेडियम में भारत इंग्लैंड एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैच के लिए बुधवार से काउंटर में टिकट बिक्री शुरू हुई है। टिकट को खरीदने के लिए काउंटर के सामने हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ देखने को मिला और इस भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।