खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
11-Sep-2025 08:59 AM
By First Bihar
IND vs UAE: एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। ग्रुप-ए के पहले मुकाबले में भारत ने यूएई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए यूएई को महज 57 रनों पर समेट दिया और फिर 58 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 16 गेंदों में 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल कर रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन जैसे दिग्गजों के क्लब में जगह भी बनाई है।
इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था जो पूरी तरह सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएई को 13.1 ओवर में 57 रनों पर ढेर कर दिया। इस दौरान कुलदीप यादव ने 4 विकेट और शिवम दुबे ने 3 विकेट लेकर यूएई की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। जवाब में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। अभिषेक ने पहली ही गेंद पर हैदर अली को लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। उनकी 30 रनों की पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे, जिसकी वजह से भारत को तेज शुरुआत मिली।
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टी20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा (2021, अहमदाबाद बनाम इंग्लैंड), यशस्वी जायसवाल (2024, हरारे बनाम जिम्बाब्वे) और संजू सैमसन (2025, मुंबई बनाम इंग्लैंड) कर चुके हैं। अभिषेक ने यूएई के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का जड़कर इस खास क्लब में अपनी जगह पक्की की। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने न सिर्फ भारत को तेज जीत दिलाई बल्कि यह भी दिखाया कि वह बड़े मंच पर दबाव में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभिषेक शर्मा ने 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनका स्ट्राइक रेट 193.50 का है जो कि उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का सबूत है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर अभिषेक मौजूदा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनकी इस पारी ने न केवल प्रशंसकों का दिल जीता बल्कि यह भी साबित किया कि वह आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत के अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। भारत अब अपने अगले मुकाबले में 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा, जहां अभिषेक से एक बार फिर ऐसी ही आतिशी पारी की उम्मीद होगी।