Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
21-Apr-2025 12:00 PM
By KHUSHBOO GUPTA
BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का भी नाम है। बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों को वापस बुला लिया है। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई है।
विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है। हालांकि, ग्रेड-ए प्लस की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। 2024-25 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड-ए प्लस में चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। वहीं, बाकी ग्रेड में बदलाव देखने को मिला है।
ग्रेड-ए में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और ऋषभ पंत के नाम शामिल हैं। यह वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 तक लागू है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछली बार सजा के तौर पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
दोनों ने बीसीसीआई के आदेश को तरजीह नहीं दी थी। दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट के प्रति ढुलमुल रवैया अपनाया था। हालांकि, अब दोनों के नाम लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर है। श्रेयस अय्यर को ग्रेड-बी में रखा गया है जबकि ईशान किशन ग्रेड-सी में शामिल किया गया है।