Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
14-Jan-2025 10:37 AM
By First Bihar
Makar Sankranti: मकर संक्रांति का त्योहार देश के कई राज्यों में विशेष रूप से मनाया जाता है। तेलगू राज्यों में मकर संक्रांति की बात ही कुछ और है। आंध्र प्रदेश के लोग इस त्योहार को अपने गांव जाकर पूरे परिवार और सगे संबंधियों के साथ मनाते हैं। इस दौरान मेहमाननवाजी भी खूब होती है।
मकर संक्रांति के दिन आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले की मेहमान नवाजी कि तो पुछिए ही मत। इस त्योहार में यहां दामादों की खास खातिरदारी की जाती है। अगर किसी के घर में नया दामाद आया है तो सभी की नजर उसी के ऊपर होती है। पुडुचेरी के यामन में एक नए दामाद के साथ ऐसा वाक्या हुआ कि लोग हैरान रह गए। ससुराल में नए दामाद के सामने 470 प्रकार के व्यंजन परोसे गए।
यहां मजेती सत्यभास्कर, वेंकटेश्वरी दंपति की बेटी हरिन्या की शादी पिछले साल ही विजयवाड़ा के एक कारोबारी साकेत के साथ हुई थी। मकर संक्रांति के मौके पर नए दामाद को ससुराल से बुलावा भेजा गया था। दामाद जी ससुराल पहुंचे तो रात्रिभोज में उनके सामने सास-ससुर ने 470 तरह के लजीज व्यंजन पेश कर दिए। भोजन की मेज को बड़ी ही खुबसूरती के साथ सजाया गया था।
दामाद और बेटी को राजा-रानी की तरह बैठाया गया और उनके सामने 470 व्यंजन पेश किए गए। इस मेहमान नवाजी को देखकर दामाद और बेटी फूले नहीं समा रहे थे। उन्हें इसकी उम्मीद ही नहीं थी कि इस तरह से उनका स्वागत किया जाएगा। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह से किसी दामाद का ससुराल में स्वागत किया गया है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।