Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
14-Jan-2025 07:13 AM
By First Bihar
Makar Sankranti 2025: आज मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति के मौके पर 19 साल के बाद अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। आज माघ माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। मकर संक्रांति पर सबसे पहले पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इशके बाद पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग है।
दरअसल, सूर्य जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। सूर्यदेव मंगलवार की सुबह 9:03 बजे धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस बार मकर संक्रांति का पुण्यकाल मुहूर्त 14 जनवरी को सुबह 9:03 बजे से शुरू होगा। पुण्यकाल के दौरान गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है।
जानकारों के मुताबिक, आज पुष्य नक्षत्र का अति शुभ संयोग बन रहा है। इसके स्वामी शनिदेव हैं। इस दौरान किए गए दान से शनि प्रसन्न होते हैं। वहीं मकर संक्रांति के दिन महादेश कैलाश पर माता पार्वती के साथ विराजमान रहेंगे, जिसे शिववास योग कहा जाता है। इस दिन किसी भी समय भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा शुभ फलदायी होगा। मकर संक्रांति के दिन पुण्यकाल और महापुण्य काल में स्नान दान का भी खास महत्व है।
पंचाग के मुताबिक, मंगलवार को पुण्य काल सुबह 9:03 बजे से शाम 5:46 बजे तक है जबकि पुण्य काल का समय सुबह 9:03 बजे से 10:48 तक है। मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान काफी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन काला तिल दान करने से शनि के अशुभ प्रभावों से राहत मिलती है और सूर्यदेव का आशीर्वाद लोगों को प्राप्त होता है।