Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
07-Sep-2025 01:20 PM
By First Bihar
Chandra Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा और भारत में पहला चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा की रात 7-8 सितंबर को लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे भारत में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। इस दौरान सूतक काल भी मान्य होगा। जानिए चंद्र ग्रहण और सूतक काल का समय क्या रहेगा
आज रात, साल 2025 का दूसरा और भारत में पहला चंद्रग्रहण रात को भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो भारत के ज़्यादातर हिस्सों में साफ़ दिखाई देगा। यह न केवल खगोल विज्ञान के लिहाज़ से अहम है, बल्कि धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह ग्रहण समय के लिहाज से भी काफी लंबा होगा और इसे हाल के वर्षों की सबसे प्रभावशाली घटनाओं में गिना जा रहा है। क्यूंकि भारत में यह ग्रहण देखा जा सकेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। इस समय पूजा-पाठ, मूर्ति स्पर्श, हवन आदि से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन ध्यान और मंत्र-जप इस दौरान बेहद लाभकारी माने जाते हैं।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा, जिससे इसका प्रभाव और भी गहरा होगा।
ग्रहण और सूतक का समय-
ग्रहण शुरू: रात 9:57 बजे
मध्य: रात 11:41 बजे
समाप्त: रात 1:27 बजे
सूतक काल शुरू: दोपहर 12:26 बजे से
सूतक काल पूरे ग्रहण के दौरान प्रभावी रहेगा।
सभी 12 राशियों पर होगा असर-
मेष: अचानक धन लाभ, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ: काम में बदलाव संभव, मिला-जुला असर।
मिथुन: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, समय शुभ है।
कर्क: मन में तनाव, परिवार में मतभेद हो सकते हैं।
सिंह: करियर में लाभ, रिश्तों में सावधानी रखें।
कन्या: शत्रुओं पर विजय, छात्रों के लिए शुभ समय।
तुला: पारिवारिक तनाव हो सकता है, विवाद से बचें।
वृश्चिक: यात्रा से फायदा, प्रॉपर्टी खरीदने का योग।
धनु: भाग्य का साथ मिलेगा, करियर में तरक्की।
मकर: खर्च बढ़ सकता है, वित्तीय मामलों में सतर्क रहें।
कुंभ: मानसिक रूप से असर महसूस होगा, आत्मचिंतन करें।
मीन: आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी, सोच-समझकर खर्च करें।