छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
10-Jun-2020 05:52 PM
BEGUSARAI : बेगूसराय के तेघड़ा में बजरंगबली खुद थाने में कैद हो गये हैं. लेकिन थाने पहुंचने वाले लोग उनसे ही पुलिस से अपना काम करा देने की फऱियाद लगा रहे हैं. थाने में समस्या लेकर आने वाले लोग पहले बजरंगबली के सामने मत्था टेक रहे हैं फिर पुलिसकर्मियों के पास जाकर अपनी समस्या बता रहे हैं.
दरअसल बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना परिसर में बजरंगबली की प्रतिमा पड़ी हुई. एक विवाद के कारण पुलिस ने बजरंगबली की प्रतिमा को थाने में लाकर रख दिया है. लेकिन वहां पहुंच रहे लोगों ने प्रतिमा की पूजा-अर्चना करना शुरू कर दिया है. थाने में फरियाद लेकर आने वाले फरियादी अब पहले बजरंगबली के सामने माथा टेककर अपनी पीड़ा बजरंगबली को सुनाते हैं और इसके बाद ही थानाध्यक्ष से मिलते हैं. फरियाद लेकर पहुंचे लोगों का कहना है कि वे इस आशा में पहले बजरंगबली की शरण में जाते हैं कि उनका काम जरूर हो जायेगा.
विवाद के कारण थाने पहुंची बजरंगबली की प्रतिमा
दरअसल पुलिस को खबर मिली थी कि तेघड़ा के गौड़ा पंचायत के वार्ड संख्या सात में एक गैरमजरूआ जमीन हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. लोगों ने पुलिस को सूचना थी कि उस वार्ड की वार्ड सदस्य विवादित जमीन पर अवैध रूप से हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर रही हैं.
तेघड़ा के थानेदार हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि मामले की खबर मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर पूरे वाकये की जानकारी ली. चूंकि मामला जमीन से जुडा था लिहाजा इसकी जानकारी एसडीओ से लेकर दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी गयी. प्रशासन ने जमीन की विस्तृत जानकारी ली और फिर मजिस्ट्रेट बहाल कर बजरंगबली की मूर्ति को थाना ले आया गया.

तेघड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में वार्ड सदस्य दोआ देवी और उनके पति कामो तांती के खिलाफ सरकारी जमीन अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने वार्ड सदस्य को हिरासत में लिया लेकिन बाद में उन्हें थाने से छोड दिया गया. पुलिस ने बताया कि ये मामला जमानतीय धारा के तहत दर्ज किया गया था. लिहाजा वार्ड सदस्य को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया.