Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
16-Jan-2025 07:00 PM
By First Bihar
patna: महाकुंभ के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में 7 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु अभी तक पहुंचे। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि तीसरे शाही स्नान पर 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। महाकुम्भ में 16 जनवरी से 24 फरवरी तक 'संस्कृति का महाकुम्भ 'होगा। इसमें शामिल होने के लिए बिहार से भी श्रद्धालुओं का जत्था वहां पहुंचा है और लोग अभी भी वहां जा रहे हैं। इसी को देखते हुए बिहार पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। उन्हें बता रही है कि कैसे साइबर ठग महाकुंभ जाने वाले श्रद्वालुओं को अपना शिकार बना रहे हैं।
बिहार पुलिस ने कहा है कि महाकुंभ में होटल बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है इससे सावधान रहने की जरूरत है। नकली वेबसाइट, फर्जी मोबाइल ऐप और अनजान कॉल्स से सतर्क और सावधान रहें सस्ती सुविधाओं के लालच में न फंसें। बिहार पुलिस ने कहा कि जागरूक रहें, ठगी से बचें..! सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बिहार पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसके जरिये महाकुंभ में जाने वाले लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
कहा गया है कि महाकुंभ में होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से बचें। होटल एवं अन्य सुविधाएं दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। इससे बचने के लिए नकली और असली वेबसाइट की पहचान के बाद ही बुकिंग करें। एडवांस पेमेंट करने से बचें। इन्क्वायरी के लिए इंटरनेट पर होटल का नंबर ढूंढ कर कॉल ना करें। हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट या यूपी प्रशासन द्वारा जारी नंबर पर ही संपर्क करें। मेला प्राधिकरण द्वारा जारी की गयी सूची वाले होटलों में ही बुकिंग कराएं।