Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
27-Mar-2025 03:35 PM
By First Bihar
Chardham Yatra 2025 : इस साल 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत उत्तराखंड में होने जा रही है. जिसका इंतजार देश के लाखों लोग बेसब्री से कर रहे हैं. लेकिन इस बार कुछ नए तथा कड़े नियम बनाए गए हैं, जिसका पालन हर एक श्रद्धालु को करना ही पड़ेगा. इन नियमों से विशेषकर सोशल मीडिया पर रील्स डालने वालों को ज्यादा फर्क पड़ने वाला है. वे अब मंदिर के अंदर वीडियो व रील्स नहीं बना पाएंगे.
अगर वे ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो उन्हें बिना दर्शन के ही लौटा दिया जाएगा. केवल यही नहीं अब से VIP एंट्री भी बंद की जाने वाली है. बताते चलें कि इस बार की चारधाम यात्रा के लिए अब तक 9 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं केदारनाथ-बद्रीनाथ पंडा समाज ने यह निर्णय लिया है कि इस बार रील्स या वीडियो बनाने वालों पर पूरी तरह से रोक होगी.
पिछले साल इसी वजह से कई श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था. लोग दर्शन करने में भी दिक्कत महसूस कर रहे थे. इसी वजह से इस बार ऐसा कड़ा निर्णय लिया गया. अब प्रशासन के आदेशानुसार आप यहां कैमरा चालू कर ही नहीं सकते. इसके अलावा अब तक जो श्रद्धालु पैसे देकर VIP दर्शन कर लिया करते थे, उन पर भी अब रोक लगा दी गई है. अब सभी श्रद्धालुओं को सामान्य रूप से ही दर्शन करने होंगे.
बद्रीनाथ धाम के कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने इस विषय पर बात करते हुए कहा है कि “पैसे देकर भगवान के दर्शन करना मर्यादा के खिलाफ है”. बताते चलें कि इस फैसले के बाद आम श्रद्धालुओं में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है. लोग ऐसे कड़े नियमों की मांग काफी समय से कर रहे थे. अंततः उनकी मनोकामना पूरी हो ही गई है. बताते चलें कि इस बार चारधाम की यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है.
सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे. उसके बाद 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे और सबसे अंत में 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे. बता दें कि यात्रा मार्ग को इस बार 10-10 किलोमीटर के हिस्सों में बांटा जाएगा. हर एक हिस्से में 6 पुलिस कर्मी तैनात होंगे. वहीं अगर मौसम ख़राब होता है तो यात्रियों को आराम देने के लिए 10 होल्डिंग स्थल भी बनाए जाएंगे, जहाँ उन्हें हर तरह की जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.